राष्ट्रीय

Monsoon: इतने घंटों बाद देश में होगा मानसून का आगाज, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, काउंटडाउन शुरू! 

Monsoon Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले यानी गुरुवार,30 मई, 2024 को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक देने वाला  है।

less than 1 minute read

Monsoon Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले यानी गुरुवार,30 मई, 2024 को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक देने वाला  है। ऐसे में मानसून पहुंचने में बस कुछ ही घंटो में का समय बचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया।

Mansoon जल्द आने का ये है कारण

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है। जो पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने का एक कारण हो सकता है।IMD के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है।

इन राज्यों में जानिए मानसून की तारीख

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि पांच जून है। IMD ने कहा कि इस अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और  मालदीव, हिस्सों, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

IMD कब करता है मानसून की भविष्यवाणी

IMD केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है। साथ ही जब आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होती है।

Published on:
30 May 2024 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर