राष्ट्रीय

RJD के छह से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में, अगले 2 दिनों में बदल सकते हैं पाला, नए दावे से सियासी हलचल तेज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि अगले दो दिनों में राजद के छह से ज्यादा विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राजद के दो विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Oct 11, 2025
RJD नेता तेजस्वी यादव (Photo-ANI)

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। अब तक महागठबंधन और एनडीए की ओर से आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। इस बीच, बिहार में सियासी हलचल तेज करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने दावा किया है कि अगले दो दिनों में राजद के छह से ज्यादा विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को राजद के दो विधायक भरत बिंद और संगीता कुमारी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव: आरजेडी ने इन 10 विधायकों के काटे नाम!, पार्टी इन सीटों पर नए चेहरे पर लगायेगी दांव

दोनों विधायकों ने फरवरी में बदला था पाला

बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। भरत बभुआ से और संगीता मोहनिया से निर्वाचित हुई थीं, दोनों ही कैमूर जिले से हैं।

दोनों विधायकों ने फरवरी 2024 में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का समर्थन किया था। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन दोनों के अलावा राजद के और कौन से विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आज शाम तक सीट बंटवारों को लेकर होगी घोषणा

दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शनिवार शाम तक विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर सकता है।

जायसवाल ने कहा कि सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर औपचारिक घोषणा शनिवार शाम तक पटना या दिल्ली में की जा सकती है।

कौन कितने सीटों पर लड़ सकता है चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने बिहार में 40 सीटों की मांग की थी, लेकिन एनडीए में उसे 25-26 सीट ऑफर किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने 15 सीटें मांगी थी, लेकिन उन्हें सात सीटें ऑफर की गईं।

खबरों के अनुसार, जेडी(यू) 102, बीजेपी 101, एलजेपी (आरवी) 25, हम 8 और आरएलएम 7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। उधर, जनसुराज और बसपा ने कैंडिडेटों की पहली सूची जारी कर दी है। महागठबंधन में भी सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। आज उनकी तरफ से बड़ी घोषणा की जा सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर