भूटान में दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज करेंगे अस्पताल का उद्घाटन
आज है 23 मार्च 2024 और वार है शनिवार। पत्रिका की कड़क मॉर्निंग में आप सबका स्वागत है। तो चलिए सुनते है आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी लोगों की नजर
भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज, तय होंगे यूपी की 24 सीटों पर प्रत्याशी
भूटान में पीएम मोदी, आज प्रधानमंत्री थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान, कहा- गांवों में 'लोकतंत्र बचाओ' दिवस मनाएं
गुलाल और धमाल के साथ रंग जमाने के लिए हो जाए तैयार, पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जयंती के उपलक्ष में आज पत्रिका गेट पर होगी गुलाल आतिशबाजी
आज से आईपीएल का आगाज, आज होंगे 2 मैच, मोहाली में पंजाब से भिड़ेगी दिल्ली देरदेविल्स, कोलकाता में हैदराबाद से भिड़ेगी कोलकाता नाईट राइडर्स
इसके साथ जान लेते हैं अब तक की बड़ीखबरें कि कब कहां किसने क्या किया............
प्रधानमंत्री मोदी भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित, किया 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित
भूटान में पीएम मोदी का संबोधन कहा 'दोनों देशों के युवाओं की आकांक्षाएं और लक्ष्य एक जैसे',
मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में लगी आग, दो बोगियां जलीं, यात्रियों में मचा हड़कंप
AAP मुख्यालय के बाहर बवाल, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
कांग्रेस के खाते फ्रीज होने पर बोले दिग्विजय सिंह, इलेक्शन तो दूर विज्ञापन के पैसे नहीं
गहलोत ने बोला BJP पर हमला, कहा 'केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या' ED मतलब राजनीतिक तोड़-फोड़
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सत्ता के अहंकार में मोदी ने कराया गिरफ्तार
एल्विश यादव को कोर्ट से मिली जमानत, रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी का था मामला
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय का बड़ा एलान, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी AAP, 26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करेगी AAP
ओडिशा में बीजद से गठबंधन नहीं, आगामी चुनावों में अकेले लड़ेगी भाजपा