राष्ट्रीय

मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमतें, 12 नवंबर से 2-4 रूपए प्रति लीटर होगा महंगा

Mother Dairy Hikes Milk Prices: मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। यह फैसला 12 नवंबर से लागू होगा।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 1:33 PM IST
Milk
दूध (Representational Photo)

मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध (Milk) की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने यह फैसला दूध की बढ़ती इनपुट लागत, खासकर किसानों से दूध खरीद की कीमत में हुई बढ़ोतरी के कारण लिया है।

कितनी बढ़ाई गई कीमतें?

सबसे ज़्यादा कीमत फुल क्रीम दूध की बढ़ाई गई है। यह बढ़ोत्तरी 4 रूपए प्रति लीटर की हुई है। वहीँ गाय के दूध में 3 रूपए प्रति लीटर और बाकी वेरिएंट में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। कीमतें बढ़ने के बाद टोंड दूध (बल्क/खुला) जो अब तक 58 रूपए प्रति लीटर मिलता था, गुरुवार से 60 रूपए प्रति लीटर हो जाएगा। टोंड दूध (पाउच) जो अब तक 60 रूपए प्रति लीटर मिलता था, गुरुवार से 62 रूपए प्रति लीटर हो जाएगा। डबल टोंड दूध जो अब तक 54 रूपए प्रति लीटर मिलता था, गुरुवार से 56 रूपए प्रति लीटर हो जाएगा। गाय का दूध जो अब तक 62 रूपए प्रति लीटर मिलता था, गुरुवार से 65 रूपए प्रति लीटर हो जाएगा। फुल क्रीम दूध (पाउच) जो अब तक 72 रूपए प्रति लीटर मिलता था, गुरुवार से 76 रूपए प्रति लीटर हो जाएगा।

दिल्ली-एनसीएआर की जनता को लगा बड़ा झटका

मदर डेयरी के दूध की कीमतों को बढ़ाने से दिल्ली-एनसीएआर की जनता को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर कंपनी है।

इस साल दूसरी बार बढ़ी कीमतें

इस साल दूसरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। दिवाली के बाद और छठ पूजा से पहले दूध के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा।

कितना दूध बेचती है मदर डेयरी?

मदर डेयरी कंपनी हर दिन करीब 35 लाख लीटर दूध दिल्ली-एनसीआर में और कुल मिलाकर 50 लाख लीटर से ज़्यादा दूध बेचती है। जानकारी के अनुसार कंपनी दूध बिक्री से प्राप्त राशि का 75-80% हिस्सा किसानों को देती है। पिछले साल कंपनी ने 17% की वृद्धि के साथ 20,300 करोड़ रूपए का टर्नओवर हासिल किया था।

Updated on:
11 Nov 2026, 1:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे पर पूर्व डिप्टी CM ने कसा तंज, बोले- वे इवेंट मैनेजमेंट में एक्सपर्ट, आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए

‘डंडों से पीटा, सीने पर घूंसे मारे, 24 घंटे रोका इलाज’, अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक ने तिहाड़ जेल में लगाया टॉर्चर का आरोप

मोदी सरकार ने लिथियम-आयन ब्लैक मास सहित बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई तत्काल प्रभाव से रोक

एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! वॉशरूम में मिला नोट, यात्रियों को विमान से उतारा गया

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी कर फंसे कीर्ति आज़ाद, सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना – ‘जॉनी जॉनी यस पापा वाले इसे नहीं समझ पाएंगे’