राष्ट्रीय

सांसद को वापस मिली छिनी हुई चेन, याद आया जब पहली नौकरी लगने पर विधवा मां ने पूछा था- कितना कमा लोगी?

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की सोने की चेन छिन गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो हफ़्ते बाद कोर्ट से मिली अपनी चेन पाकर सांसद को अपनी विधवा माँ की वो बात याद आई जब उन्होंने पहली नौकरी पर कमाई के बारे में पूछा था। इस घटना ने सांसद को दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है। चेन्नई से दिल्ली की सुरक्षा में अंतर को उन्होंने रेखांकित किया है।
2 min read
Aug 31, 2025
Feature image
कांग्रेस की लोकसभा सांसद सुधा रामकृष्णन। फोटो- Instagram/advrsudha

कांग्रेस की लोकसभा सांसद सुधा रामकृष्णन की सोने की चेन बदमाश ने छीन ली थी। 4 अगस्त की सुबह वह एक राज्यसभा सांसद के साथ टहलने निकली थीं, इस दौरान उनके साथ छिनतई की वारदात हो गई।

पुलिस ने फिर इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त को चेन छीनने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सांसद ने बताया कि घटना के लगभग दो हफ्ते बाद 18 अगस्त को उन्हें अपनी चेन वापस लेने के लिए कोर्ट से समन मिला।

सांसद ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 18 अगस्त को पटियाला हाउस आने को कहा था। वह दोपहर करीब 2 बजे वहां पहुंची और जज ने उन्हें शाम 5 बजे बुलाया। इस दौरान उन्हें कई तरह की सोने की चेन और पेंडेंट दिखाए गए, जिनमें से उन्होंने अपनी चेन पहचान ली। फिर सांसद को उनकी चेन वापस कर दी गई।

सांसद को याद आई पुरानी बात

रामकृष्णन ने बताया कि वह चेन उनके दिल में एक खास स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि मैं वह चेन हर दिन पहनती हूं और उस पेंडेंट पर तिरुपति बालाजी की तस्वीर है, जिन्हें मैं अपने दिल के बहुत करीब मानती हूं।

वह चेन उनकी आजादी की भी याद दिलाती थी। उन्होंने पुरानी बात याद करते हुए कहा कि आज मेरे पास जो कुछ भी है, मैंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है। जब मैंने वकील के रूप में काम करना शुरू किया, तो मैंने कसम खाई थी कि मैं किसी भी चीज के लिए अपने परिवार पर निर्भर नहीं रहूंगी।

उन्होंने कहा कि मेरी मां विधवा हैं, जब मुझे पहली नौकरी मिली, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कितना कमाती हूं। मैं थोड़ी शर्मिंदा हुई क्योंकि वकील ज्यादा नहीं कमाते। इसलिए मैंने हंसते हुए उनसे कहा कि आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपसे कोई पैसा नहीं मांगूंगी।

छिनतई की घटना से परेशान हुईं सांसद

छिनतई की घटना ने सांसद को परेशान कर दिया। उन्होंने कहा कि चेन्नई में मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। मैं अंधेरे में अपने गहने पहनकर बाहर जाती हूं, वहां ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ। अगर हुआ भी, तो मुझे पता है कि आस-पास पुलिस की गश्ती गाड़ियां होंगी जिन्हें मैं सतर्क कर सकती हूं।

उन्होंने कहा कि यहां, दिल्ली में, जो राजधानी है, मैंने आस-पास कोई पुलिस गाड़ी नहीं देखी। जब मैंने एक गश्ती गाड़ी को सूचित किया, तो उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन जाने को कहा। चेन्नई में, पुलिस कम से कम आस-पास की दूसरी गश्ती गाड़ियों को उस आदमी पर नजर रखने के लिए सतर्क कर देती।

Updated on:
31 Aug 2025 12:21 pm
Published on:
31 Aug 2025 12:21 pm
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा