राष्ट्रीय

Mudslide In Nagaland : नागालैंड में फटा बादल, भूस्खलन में 6 की मौत

NH-29 landslide in Nagaland : नागालैंड में बादल फट गया है। इसके कारण दीमापुर-कोहिमा राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पूरी तरह बंद हो गया है। इसमें छह लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read

NH-29 landslide in Nagaland : पूर्वोत्तर से बड़ी खबर आ रही है। नागालैंड में बादल फट गया है। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन की चपेट में आने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। बादल फटने के कारण दीमापुर-कोहिमा राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। मृतकों की पहचान ख्रीसंगुली, समीर दत्ता, अनहियू, दाजू , सोपोन बिस्वास और विजय के रूप में हुई है। इसके अलावा रुजुओज़ी, सुहेल अकरम और अनिल चौधरी घायलों में शामिल हैं।

बादल फटने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक आपात बैठक की। पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि मैं मृतकों के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वह सरकारी सलाह पर ध्यान दें। सरकार सभी को आपातकालीन सेवाएं और अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

ईंधन और वस्तुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने भूस्खलन के बाद आवश्यक वस्तुओं और ईंधन को दूर करने के लिए एक नोटिस भी जारी किया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि भूस्खलन के बावजूद वर्तमान में आवश्यक वस्तुओं या ईंधन की कोई कमी नहीं है। वैकल्पिक मार्गों के माध्यम आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी हुई है।

Updated on:
05 Sept 2024 07:56 am
Published on:
04 Sept 2024 09:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर