राष्ट्रीय

Assam Floods: असम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए मुकेश अंबानी ने दान किए 25 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार

Assam Floods: असम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए मुकेश अंबानी और उनके बेट ने 25 करोड़ रुपए दान किए, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का इसके लिए आभार जताया।

2 min read
Jun 25, 2022
Assam Floods: असम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए मुकेश अंबानी ने दान किए 25 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार

Assam Floods: असम में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद असम में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 117 पहुंच गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार असम के 28 जिले में 33.04 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि शुक्रबार को 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित थे। इस बीच बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में 25 करोड़ रुपए दान किए हैं।

इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपए का दान देकर इस महत्वपूर्ण मोड़ पर असम के लोगों के साथ खड़े होने के लिए मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का हार्दिक आभार। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि यह हमारे बाढ़ राहत उपायों को बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।


कई हस्तियों ने असम के लिए खोला अपना खजाना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी और उनके बेटे के अलावा कई और लोगों ने भी राहत कोष में दान दिया है। दलाई लामा ने अपने ट्रस्ट से 10 लाख रुपए दान दिया है। वहीं ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से 5 करोड़ रुपए दान किया गया है। टी-सीरीज के मालिक और संगीत निर्माता भूषण कुमार ने असम के लोगों के लिए 11 लाख रूपए दान किए हैं। इसके साथ ही प्रसिद्ध गायक सोनू निगम, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) में 5-5 लाख रुपए दान किए हैं।


बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रही है केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि असम में एनडीआरएफ और सेना के दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत के काम में लगे हुए हैं। वायुसेना भी लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। केंद्र सरकार असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए हम राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।


राजमार्गों में ली शरण

असम में बाढ़ से 28 जिले के 33.04 लाख लोग प्रभावित हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सभी प्रभावित क्षेत्रों में 717 राहत शिविर और 409 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। लगातार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से प्रभावित कई लोगों ने बाढ़ से बचाव के लिए राजमार्गों में शरण ली है।

Published on:
25 Jun 2022 11:47 am
Also Read
View All