भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केसवन ने चेन्नई में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विपक्षी दलों की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जहां भी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया अपनाई जाती है, वहां वोटों की चोरी होती है।