मुंबई नेवल डॉकयार्ड में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर में धमाका हो गया। नौसेना के अधिकारी ने कहा कि 'मुंबई नेवल डॉकयार्ड पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में हुए विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई।
मुंबई नेवल डॉकयार्ड में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर में धमाका हो गया। इस धमाके में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई है तो वहीं कई घायल भी हुए हैं। आईएनएस रणवीर के अंदरूनी कंपार्टमेंट में ये धमाका हुआ। जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। हालांकि, जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना ने दी हादसे की जानकारी
भारतीय नौसेना के अधिकारी ने इस हादसे की जानकारी दी है। नौसेना के अधिकारी ने कहा कि 'मुंबई नेवल डॉकयार्ड पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में हुए विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। हालांकि, हादसे के बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।'
जांच के दिए गए आदेश
जानकारी के अनुसार, INS रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। अब जांच के बाद ही विस्फोट के सही कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़े - यूएई के अबू धाबी एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, दो भारतीयों समेत तीन की मौत
बता दें कि इससे पहले जून 2016 में नौसेना के Aircraft करियर INS विक्रमादित्य में हुए हादसे में दो नौसैनिकों की मौत हुई थी, चार अन्य घायल हुए थे। ये हादसा तब हुआ था जब गोवा के पास कारवार नौसेना के बेस पर विक्रमादित्य पर रिफिटिंग का काम चल रहा था।
यह भी पढ़े - लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट मामले की जांच अब NIA के हाथ में