3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के ऑपरेशन लोटस पर TMC का पलटवार, सौगत रॉय बोले- जिनकी सोच पक्की नहीं थी, वे पार्टी से चले गए

BJP के ऑपरेशन लोटस पर TMC का पलटवार, सौगत रॉय ने कहा कि लालच और दबाव के कारण कुछ नेता पार्टी छोड़ गए। उन्होंने बागी सांसदों को कमजोर सिद्धांतों वाला बताते हुए उनकी निष्ठा पर सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification
Saugata Roy on Parliament skit row.

TMC नेता सौगत रॉय (Photo- ANI )

BJP Operation Lotus: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही खींचतान चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। पार्टी के कुछ नेताओं और सांसदों के रुख को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच TMC के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि BJP ऑपरेशन लोटस के जरिए उनकी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और इस रणनीति को कुछ हद तक सफलता भी मिली है।

BJP पर लगाए लालच और दबाव के आरोप

कोलकाता में मीडिया से बातचीत दौरान सौगत रॉय ने कहा कि BJP लंबे समय से TMC नेताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि पार्टी के कुछ लोगों को लालच दिया गया और उन पर दबाव भी बनाया गया। उन्होंने कहा, 'यह बीजेपी के चल रहे 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा है। उन्होंने टीएमसी के लोगों को लालच दिया और धमकाया। जो लोग कामजोर हैं, जिनमें सिद्धांतों की कमी है या जिनकी सोच पक्की नहीं है, वे लोग चले गए हैं।

लोकतंत्र के खिलाफ बताया ऑपरेशन लोटस

सौगत रॉय ने BJP की रणनीति को भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, 'बीजेपी के ऑपरेशन लोटस' को जो भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ है कुछ हद तक कामयाबी मिली है, बागी सांसदों में भरोसा नहीं है, इसीलिए वे पार्टी छोड़ रहे हैं।'

TMC सांसद ने यह भी साफ किया कि फिलहाल यह तय नहीं है कि पार्टी से अलग रुख अपनाने वाले सांसद आगे क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि बीजेपी उन्हें शामिल करेगी या नहीं। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। वे कह रहे हैं कि वे एक अलग गुट में बैठेंगे।'

संगठन को मजबूत करने में जुटी TMC

इस बीच पार्टी नेतृत्व ने संगठन में खाली हुए पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शनिवार को हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद सौगत रॉय ने कई नई नियुक्तियों की जानकारी दी। पार्टी ने अर्नब बनर्जी को तृणमूल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं विधायक कुणाल घोष को उत्तर कोलकाता संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।