14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंस यादव की मौत पर बिहार में गरमाई सियासत; पप्पू यादव बोले- एक भाई जेल में, दूसरे की हत्या

Pappu Yadav on Prince Yadav Death: ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रिंस यादव की मौत को हत्या करार दिया है और इस मामले में बिहार सरकार से न्याय की मांग की है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 14, 2026

pappu yadav on death of prince yadav

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव

Prince Yadav Death: पटना में खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हाल ही में हुए हमले और अंधाधुंध फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी और ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इस घटना ने बिहार की राजनीति गरमा दी है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को साफ़ तौर पर हत्या का मामला बताया है और सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

प्रिंस यादव की मौत पर क्या बोले पप्पू यादव?

नेपाल के विराटनगर में प्रिंस यादव की मौत की खबर जैसे ही पटना पहुंची, राजनीतिक हलकों में बयानों का दौर शुरू हो गया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना के बारे में एक पोस्ट किया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "ज्ञानबिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद जी के भाई प्रिंस जी की नेपाल विराटनगर में हत्या। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार सरकार नेपाल प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। हत्यारों पर अविलंब कार्रवाई हो। एक भाई जेल में बंद हैं, दूसरे की हत्या। मेरी संवेदना परिवार के साथ है।"

होटल के कमरे में मिली लाश

बताया जा रहा है कि विराटनगर के एक होटल के बंद कमरे में प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। होटल मैनेजमेंट को इस बात का पता तब चला जब सुबह उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। जानकारी मिलने पर नेपाल की स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। हालांकि, मौत की वजह अभी साफ नहीं है। नेपाल पुलिस उन सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है जो होटल में प्रिंस के साथ ठहरे हुए थे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत से पहले के कुछ घंटों में कमरे के अंदर क्या हुआ था।

प्रिंस यादव नेपाल में क्यों थे?

2 जून को खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट (खान ग्लोबल स्टडीज़) पर हुए हमले के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया था। तब से वह पुलिस की गिरफ़्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। प्रिंस यादव पटना से भागकर भारत-नेपाल सीमा से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के विराटनगर के एक होटल में अपने 6-7 दोस्तों के साथ छिपकर रह रहा था।

FIR में क्या था?

खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, उस रात करीब 10:00 बजे क्लास खत्म होने के बाद कोचिंग बंद की जा रही थी। तभी अचानक ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के इशारे पर उनका भाई प्रिंस यादव, अभिषेक, रौशन और गौरव अपने साथ 15-20 लड़कों की भारी भीड़ लेकर वहां पहुंचे।

हमलावरों ने खान सर की कोचिंग के गार्ड चुनचुन (25 वर्ष) को खींचकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो हमलावरों ने कोचिंग परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़े गए और वहां लगी बैरिकेडिंग को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया।