
रौशन आनंद सर का भाई प्रिंस यादव (फोटो- X@Mukesh_Journo)
Khan Sir Coaching Controversy: पटना में फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पटना पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद से ही प्रिंस फरार था। इस घटना के बाद होटल में प्रिंस के साथ ठहरे कई दोस्तों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, खान सर' कोचिंग विवाद को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद, प्रिंस यादव अपने 6-7 करीबी दोस्तों के साथ नेपाल के विराटनगर में एक होटल में छिपा हुआ था। यह होटल भारत-नेपाल सीमा से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर है। देर रात होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नेपाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। नेपाल पुलिस ने प्रिंस के साथ नेपाल आए दोस्तों से सघन पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, मौत की सही वजह का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।
पटना में 2 जून की रात खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट 'खान ग्लोबल स्टडीज' के बाहर हुई भारी तोड़-फोड़ और फायरिंग की घटना के संबंध में कदमकुआं पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम मुख्य साज़िशकर्ताओं और हमलावरों में शामिल था। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह नेपाल भाग गया था। इससे पहले 2021 में भी प्रिंस यादव पर खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में हंगामा करने और जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगे थे।
पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच का कोचिंग वॉर बीते कई दिनों से लगातार राष्ट्रीय सुर्खियों में बना हुआ है। इस विवाद के चलते ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद फिलहाल सलाखों के पीछे हैं, जबकि कई दिनों तक गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद खान सर को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं, रौशन आनंद की जमानत याचिका पर अब सोमवार को सुनवाई होनी है।
Updated on:
14 Jun 2026 11:20 am
Published on:
14 Jun 2026 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
