National Youth Day 2022: भारत में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक थे। कम उम्र में सांसारिक मोह माया छोड़ संन्यास लेकर नरेंद्रनाथ जब विवेकानंद बने तो उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कई प्रेरणादायक बातें बताईं।
National Youth Day 2022: स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रासंगिक हैं। भारत में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक थे। कम उम्र में सांसारिक मोह माया छोड़ संन्यास लेकर नरेंद्रनाथ जब विवेकानंद बने तो उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कई प्रेरणादायक बातें बताईं। उनके विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और उर्जा का संचार कर सकते है। युवा दिवस मौके पर जानते है उनके कुछ विचार और जीवन जीने के सूत्र जिनको अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकते है।
लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा,
लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो,
तुम्हारा देहांत आज हो या युग में,
तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।
जिस समय जिस काम का संकल्प करो,
उस काम को उसी समय पूरा करो,
वरना लोग आप पर विश्वास नहीं करेंगे।
उठो और जागो और तब तक रुको नहीं
जब तक कि तमु अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।
पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता,
एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान,
ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम
रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं हैं
बल्कि जो रिश्ते हैं उनमें जीवन होना जरूरी है।
दिन में एक बार खुद से जरूर बात करो,
वरना आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करने का मौका खो देंगे।
दिल और दिमाग के टकराव में हमेशा
अपने दिल की बात सुनो।
खुद को कभी कमजोर न समझो,
क्योंकि ये सबसे बड़ा पाप है।
ज्ञान स्वयं में वर्तमान है,
मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।
जितना बड़ा संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी।