राष्ट्रीय

NEET एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा

NEET New Exam Date: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद NTA ने 21 जून को री-एग्जाम कराने का ऐलान किया है। परीक्षा के लिए इस बार हाई-सिक्योरिटी व्यवस्था और नए प्रश्नपत्र की तैयारी की जा रही है।

2 min read
May 15, 2026
NEET एग्जाम की घोषणा (AI Image)

NTA NEET Exam Date Announcement: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा की तारीख का ऑफिशियल घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NTA ने जानकारी दी है कि NEET UG 2026 की री-एग्जाम परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की है।

हाई-सिक्योरिटी में तैयार होगा प्रश्नपत्र

NTA ने साफ किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए नया प्रश्नपत्र तैयार किया जा रहा है। इस बार पेपर सेटिंग की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा गोपनीय और बहुस्तरीय बनाया गया है।

विशेषज्ञों की नई टीम का गठन

सूत्रों के मुताबिक, अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की नई टीम गठित की जा रही है, जो नए प्रश्न तैयार करेगी। प्रश्नपत्र में बेसिक थ्योरी, फॉर्मूला आधारित सवाल, एप्लिकेशन बेस्ड प्रश्नों और एनालिटिकल क्वेश्चन देखने को मिल सकते हैं। एजेंसी का उद्देश्य परीक्षा के स्तर को बनाए रखते हुए सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक से बचना है।

पेपर लीक रोकने के लिए सख्त निगरानी

इस बार NTA सबसे ज्यादा फोकस प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग और सुरक्षित डिलीवरी पर कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई थी कि पिछली बार पेपर लीक प्रिंटिंग प्रक्रिया के दौरान हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए अब डिजिटल एन्क्रिप्शन तकनीक के जरिए प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस तक भेजे जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा प्रश्नपत्र ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी रह सके।

नहीं करने होंगे दोबारा आवेदन

NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि उन्हें री-एग्जाम के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे सीधे नई परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी अपडेट जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

CBI जांच में बड़े खुलासे

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 अब एक बड़े शिक्षा घोटाले का रूप लेती दिखाई दे रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले ही पेपर लीक की पूरी साजिश रची जा चुकी थी।

अब तक 7 लोग गिरफ्तार

मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CBI ने बुधवार से देशभर में 14 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। जांच एजेंसी को शक है कि महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार धनंजय लोखंडे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड हो सकता है। फिलहाल CBI पूरे सिंडिकेट और इसके संभावित कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

‘दूसरों की गलती पर 25 लाख छात्रों को सजा नहीं’, NEET-UG 2026 रद्द करने के खिलाफ लीगल नोटिस
Also Read
View All