राष्ट्रीय

School Holidays in January 2023 : जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

School Holidays in January 2023 बढ़ती ठंड की वजह से जनवरी में सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। यानि की सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जानें दिल्ली सरकार ने जनवरी माह में कितने दिन स्कूलों में छुट्टियां की है। मतलब कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
School Holidays in January 2023 : जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

वर्ष 2022 का दिसम्बर माह है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्कूलों में छात्र-छात्राएं और स्कूली टीचर सभी को इंतजार है कि, सर्दियों की छुट्टियां कब होगी। तो सभी के लिए खुशखबर है। winter vacation के लिए सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 के बीच बंद रहेंगे। सिर्फ 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलेगी। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में एक्स्ट्रा क्लास के लिए टाइम भी बताया गया है। यह भी ध्यान देने की बात है कि एक्स्ट्रा क्लास की सुविधा सिर्फ छुट्टियों में ही मिलेगी। बढ़ती ठंड की वजह से दिल्ली सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

एक्स्ट्रा क्लास दो शिफ्टों में होगी आयोजित

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 के बीच 9वीं से 12वीं तक की रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर में बताया गया कि, दो शिफ्ट में स्कूल खोले जाएं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 12.50 तक और दूसरी 1.30 से 5.50 तक है। हालांकि यह सिर्फ रेमेडियल यानी एक्स्ट्रा क्लास के लिए है। यह एक्स्ट्रा क्लास सिर्फ 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए है।

सर्दियों की छुट्टियों से पहले इसकी तैयारी कर लें

दिल्ली सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि, वह सर्दियों की छुट्टियों से पहले ही इसकी तैयारी कर लें। टाइम टेबल के हिसाब से क्लास आयोजित किए जाए। इसके अलवा कौन से विषय डेली पढ़ाने हैं इसका भी जिक्र किया गया है। फिलहाल यह दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए आदेश है लेकिन अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में भी इस दौरान छुट्टी रहती है।

Updated on:
23 Dec 2022 06:06 pm
Published on:
23 Dec 2022 06:05 pm
Also Read
View All