
Kachchi Dargah Bidupur Bridge: बिहार की राजनीति में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर अब राज्य का एक बड़ा बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट जाना जाएगा। गंगा नदी पर तैयार हो रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन महासेतु को ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है। इस फैसले के साथ ही पुल का उद्घाटन भी चर्चा में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार पहुंचकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा महासेतु को अब ‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नामकरण करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान इसका उद्घाटन करेंगे। इस घोषणा ने राज्य के राजनीतिक और विकास संबंधी विमर्श में नई चर्चा छेड़ दी है।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड में प्रस्तावित है। यहां आयोजित समारोह में वे कई अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। यह दौरा बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के ठीक अगले दिन हो रहा है। ऐसे में सरकार इस अवसर को विकास उपलब्धियों के प्रदर्शन के तौर पर भी देख रही है।
यह खबर अभी अपडेट हो रही है