13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ विवाद पर राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, बोले- यूपी चुनाव के लिए महाराष्ट्र में तनाव भड़काने की हो रही कोशिश

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने छठ पूजा विवाद को लेकर बीजेपी पर महाराष्ट्र में सामाजिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मराठी समाज से राजनीतिक उकसावे में नहीं आने और उत्तर भारतीयों व गुजरातियों से भी सतर्क रहने की अपील की।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 13 Nov 2026, 12:01 PM IST

Raj Thackeray

राज ठाकरे। फाइल फोटो- पत्रिका

Chhath Puja Controversy: महाराष्ट्र में छठ पूजा को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसका समर्थक सोशल मीडिया इकोसिस्टम, छठ पूजा के मुद्दे पर मुंबई और महाराष्ट्र में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस विवाद को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ते हुए राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में छठ पूजा के मुद्दे पर जानबूझकर टकराव और तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनकी ये कोशिशें कामयाब नहीं हो पाई हैं।

राज ठाकरे ने अपने पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर छठ पूजा को लेकर रील और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने का भी जिक्र किया और कहा कि मनसे ने हस्तक्षेप करके इसे रुकवाया। उनके अनुसार, इन सब गतिविधियों के बावजूद महाराष्ट्र में उस तरह का टकराव देखने को नहीं मिला, जिसकी कुछ लोगों ने उम्मीद की थी।

भाजपा पर बांटो और राज करो की राजनीति करने का आरोप

राज ठाकरे ने भाजपा पर चुनावी जीत हासिल करने के लिए अलग-अलग समुदायों और समूहों के बीच टकराव भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी लोकसभा चुनावों के दौरान हिंदू-मुस्लिम तनाव को हवा देती है, जबकि विधानसभा चुनावों में जातिगत बंटवारे को बढ़ावा देती है।

राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि पिछले साल हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के दौरान भाजपा ने कबूतरखानों के मुद्दे पर गुजराती और मराठी समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को अपने काम के दम पर चुनाव जीतना मुश्किल लगा, तो उसने अलग-अलग समूहों के बीच टकराव भड़काने की रणनीति अपनाई। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी तंज कसते हुए कहा कि भले ही राजनीतिक दल अपनी चुनावी जीत का श्रेय लेते हैं, लेकिन असल काम तो चुनाव आयोग ही करता है।

मराठी समुदाय से सतर्क रहने की अपील

राज ठाकरे ने मराठी समुदाय से आग्रह किया कि वे भाजपा के कथित एजेंडे के तहत रचे गए टकरावों के जाल में न फंसें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को ऐसे मैदान पर लड़ाई लड़ने की कोई जरूरत नहीं है, जिसे उसके विरोधियों ने चुना हो और तय किया हो। छत्रपति शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्ध रणनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मराठी समुदाय को यह याद रखना चाहिए कि कब, किसके खिलाफ और किस तरह से जवाब देना है, इसका फैसला वे खुद करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और महाराष्ट्र के लोगों से सतर्क रहने और सही समय पर उचित निर्णय लेने की अपील की।

महाराष्ट्र के संसाधनों को लेकर सरकार की आलोचना

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर आरोप लगाया कि वे राज्य के संसाधनों को एक खास उद्योगपति के फायदे के लिए सौंप रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की जमीन, जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल निजी मुनाफे के लिए किया जा रहा है। सह्याद्री क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां के जंगलों और जमीनों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने मराठी समुदाय को चेतावनी दी कि राज्य में हो रही घटनाओं के प्रति उदासीन न रहें। राज ठाकरे के अनुसार, शिवाजी महाराज का नाम लेने का तभी कोई अर्थ है, जब समुदाय सही समय पर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाए।

उत्तर भारतीयों को दी सलाह

अपने पोस्ट में राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय और गुजराती समुदायों से भी अपील की कि वे समझें कि महाराष्ट्र में उन्हें मराठी लोगों के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें इन समुदायों को मराठी समाज के खिलाफ खड़ा करके अपने राजनीतिक स्वार्थ साधना चाहती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मराठी समाज के खिलाफ आता है, तो उसे यह याद रखना चाहिए कि यह महाराष्ट्र है और यहां मराठा समाज रहता है। उन्होंने कहा कि शांत रहने का मतलब यह नहीं है कि मराठी समाज को कमजोर या मूर्ख समझ लिया जाए।