राष्ट्रीय

भूकंप के झटकों सुबह सुबह से हिल गया उत्तर भारत, घबराहट में घर छोड़कर भागे लोग

सुबह सुबह आए भूकंप से करगिल और लद्दाख के लोग घबरा गए। भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लद्दाख में बीते कुछ दिनों से बार-बार भूकंप आता देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Sep 14, 2024

Earthquake: लद्दाख के अंतर्गत कारगिल में आज सुबह आठ बजकर 01 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। सुबह-सुबह भूकंप आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घबराहट में लोग अपने अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता आंकी गई है। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 05 किलोमीटर नीचे थी। सुबह सुबह आए भूकंप से करगिल और लद्दाख के लोग घबरा गए। भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लद्दाख में बीते कुछ दिनों से बार-बार भूकंप आता देखा जा रहा है।

Published on:
14 Sept 2024 09:06 am
Also Read
View All

अगली खबर