राष्ट्रीय

Vande Bharat: यात्री ध्यान दें, 8 वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग सिस्टम में किया गया बड़ा बदलाव; देखें लिस्ट

रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। अब 8 वंदे भारत ट्रेनों में स्टेशन पर पहुंचने से 15 मिनट पहले टिकट बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों को आसानी से सीट मिल जाएगी। रेलवे ने यात्री आरक्षण प्रणाली में बदलाव कर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

2 min read
Aug 04, 2025
Vande Bharat Express will connect half a dozen major cities- File Pic (Image: ANI)

Indian Railway Ticket Booking: यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे विभाग ने 8 वंदे भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अब से यात्री ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से सिर्फ 15 मिनट पहले 8 वंदे भारत ट्रेनों में टिकट बुक सकते हैं। उन्हें आसानी से सीट मिल जाएगी।

दरअसल, भारतीय रेलवे ने यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में कुछ बदलाव किए हैं। यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) ट्रेनों के लिए रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर बिना किसी परेशानी के टिकट बुक हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

CM नहीं बन पाने का साफ दिखा दर्द! दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के सामने डीके शिवकुमार ने कह दी दिल की बात; VIDEO

इस रूट पर यात्रियों के लिए सुविधा

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये बदलाव केवल दक्षिणी रेलवे (एसआर) जोन में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों के लिए किए गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे के अधिकारी ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी रेलवे से चलने वाली 8 वंदे भारत ट्रेनों में प्रस्थान से 15 मिनट पहले तक तमाम स्टेशनों पर रिजर्वेशन किया जा सकता है।

इससे पहले, वंदे भारत ट्रेनों में रिजर्वेशन की ऐसी व्यवस्था नहीं थी। पहले सोर्स स्टेशन से चलने के पहले तक ही ट्रेनों में बुकिंग की जा सकती थी।

अब यात्रियों को नई सुविधा से काफी फायदा होने की उम्मीद है। नए नियम के तहत, यात्री करेंट बुकिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन में स्टेशन पर पहुंचने से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि इस वक्त देश के विभिन्न रूटों पर कुल 144 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं।

इन वंदे भारत ट्रेनों में कर सकते हैं 15 मिनट पहले बुकिंग

  • ट्रेन संख्या 20631 मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 20632 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 20628 नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 20642 कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20646 मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 20671 मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20677 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
Published on:
04 Aug 2025 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर