राष्ट्रीय

NTA ने बदला अपना कार्यालय, अब इस पते पर होगा काम,एजेंसी ने उम्मीदवारों और संस्थानों से रिकॉर्ड अपडेट करने को कहा

NTA ने अपना कार्यालय नए परिसर में शिफ्ट कर दिया है। जानें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का नया पता, आधिकारिक कम्युनिकेशन के लिए एड्रेस और NTA की प्रमुख जिम्मेदारियां।
2 min read
Sep 14, 2026
nta news
National Testing Agency

National Testing Agency: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने ऑफिस को नए परिसर में शिफ्ट कर दिया है। एजेंसी ने उम्मीदवारों, छात्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संबंधित लोगों से नए कार्यालय के पते को अपने रिकॉर्ड में अपडेट करने की अपील की है। भविष्य में NTA से जुड़े आधिकारिक कम्युनिकेशन या अन्य काम के लिए इसी नए पते का इस्तेमाल करना होगा। NTA के मुताबिक, अब उसका कार्यालय नई दिल्ली के मिंटो रोड स्थित सरकारी परिसर में है। एजेंसी ने कहा है कि नए पते को रिकॉर्ड में अपडेट करने से आगे होने वाले आधिकारिक कम्युनिकेशन और दूसरी प्रक्रियाओं में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।

क्या है NTA का नया कार्यालय पता?

NTA का नया कार्यालय इस पते पर है:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
5वीं मंजिल, भारत सरकार प्रेस बिल्डिंग
मिंटो रोड
नई दिल्ली-110002

एजेंसी ने उम्मीदवारों, छात्रों, शिक्षण संस्थानों, सेवा प्रदाताओं और अन्य हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने रिकॉर्ड में NTA का नया पता अपडेट कर लें।

उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है यह जानकारी?

NTA देशभर में कई महत्वपूर्ण प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित करता है। ऐसे में एजेंसी के कार्यालय का पता बदलने की जानकारी उन उम्मीदवारों और संस्थानों के लिए अहम है, जिन्हें NTA के साथ किसी तरह का आधिकारिक कम्युनिकेशन या अन्य काम करना पड़ सकता है। पुराने पते पर डाक्यूमेंट्स या पत्र भेजने से होने वाली संभावित परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों और अन्य संबंधित पक्षों को अपने रिकॉर्ड में नया पता दर्ज करने की सलाह दी गई है।

क्या है NTA और क्या करता है?

National Testing Agency यानी NTA शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली सरकारी एजेंसी है। इसका मुख्य काम देशभर में विभिन्न प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का आयोजन करना है। NTA जेईई मेन जैसी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और नीट-यूजी जैसी मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इसके अलावा सीयूईटी-यूजी और सीयूईटी-पीजी के जरिए केंद्रीय और दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए परीक्षाएं कराई जाती हैं। एजेंसी यूजीसी-नेट परीक्षा भी आयोजित करती है। इसके जरिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता तय की जाती है। इसके अलावा NTA सीमैट (CMAT) और जीपैट (GPAT) जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं भी आयोजित करता है।

Updated on:
14 Sept 2026 10:05 pm
Published on:
14 Sept 2026 10:05 pm