राष्ट्रीय

BJP संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक, जानें किस-किस नेता को मिली जिम्मेदारी

BJP Appoint Observer: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी ने महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

2 min read
Nov 27, 2024

BJP Appoint Observer: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी के संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी ने महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप का पर्यवेक्षक बनाया गया। विनोद तावड़े को बिहार और यूपी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं शिवप्रकाश को एमपी, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि शिवप्रकाश अभी पार्टी में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

गोवा, दमन द्वीप और दादर नगर हवेली की अरुण सिंह को जिम्मेदारी गई गई है। राधा मोहन दास को राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया है। सतीश पूनिया को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया है। अमित मालवीय को पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार चाहर को हिमालचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया है। बता दें कि राजकुमार चाहर बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लाल सिंह आर्य को बिहार और यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दिसंबर में चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राज्यों में संगठन के चुनाव के चुनाव संपन्न होने हैं। इसके लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की हैं। इस बार ऑब्जर्वर्स में पार्टी ने कई ऐसा नेताओं को भी मौका दिया है जो कि राष्ट्रीय पटल पर पहली बार सामने आए हैं। 

संगठनात्मक चुनावों की निगरानी होगा काम

बता दें कि इन पर्यवेक्षकों का काम संबंधित राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की निगरानी करना होगा। जिससे पार्टी की आंतरिक संचरना मजबूत और पारदर्शी बनी रहे। ये चुनाव बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम हैं।

Published on:
27 Nov 2024 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर