राष्ट्रीय

Google Maps की भारत में छुट्टी, लॉन्च हो गया स्वदेशी Ola Maps, फीचर जान रह जाएंगे हैरान

OLA Maps in India: Ola Electric ने भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए स्वदेशी नेविगेशन सेवा Ola Maps के नाम से लॉन्च की है। इस सर्विस का उपयोग पहले वर्ष के लिए मुफ्त दिया जाएगा।

less than 1 minute read

OLA Maps in India: भारतीय बाजार में Ola Electric ने स्वदेशी नेविगेशन सेवा Ola Maps लॉन्च करने की बड़ी घोषणा की है। कंपनी के फाउंडर और CEO, भाविष अग्रवाल ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर इस घोषणा को साझा किया। Ola ने यह नेविगेशन सिस्टम, जेनरेटिव AI आधारित असिस्टेंट Krutrim की मदद से खुद विकसित किया है। भाविष ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "Azure से अलग होने के बाद अब भारतीय डिवेलपर्स के लिए Google Maps से अलग होने का समय आ गया है। सभी डिवेलपर्स को कृत्रिम पर Ola Maps का एक साल के लिए मुफ्त एक्सेस मिलेगा।" उन्होंने यह भी लिखा कि भारतीय डिवेलपर्स और उपयोगकर्ताओं ने लंबे समय तक देश को मैप करने के लिए विदेशी ऐप्स का सहारा लिया है और अब बदलाव का समय आ गया है।

किसे मिलेगा Ola Maps का ऐक्सेस

ओला का दावा है कि नई नेविगेशन सेवा, गूगल मैप्स की तुलना में बेहतर और अधिक भरोसेमंद अनुभव प्रदान करेगी। कंपनी के अनुसार, Ola Maps सेवा भारत के ट्रैफिक और तेजी से बदलते रास्तों के अनुरूप नियमित रूप से अपडेट होती रहेगी और इसमें लगातार सुधार किए जाएंगे। फिलहाल, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर और ओला कैब ऐप में Ola Maps का एक्सेस दिया जा रहा है और कंपनी इसे अन्य ऐप्स का हिस्सा बनाने की भी योजना बना रही है।

इन फीचर्स के चलते बेहद खास है Ola Maps

नई सेवा के फीचर्स की बात करें तो Ola Maps में AI-बेस्ड एल्गोरिद्म के साथ लाखों गाड़ियों का रियल-टाइम डेटा भी इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके अलावा, इसमें ओपन स्ट्रीट मैप्स का उपयोग करने और इसमें योगदान देने का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी अगले कुछ महीनों में और भी फीचर्स जोड़ने की योजना बना रही है ताकि Google Maps को टक्कर दी जा सके।

Published on:
09 Jul 2024 04:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर