राष्ट्रीय

मॉस्को में बोले ओम बिरला- विदेश में रहने वाले भारतीय विकास में बराबर के भागीदार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय विकास में बराबर के भागीदार

less than 1 minute read

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भारत के विकास और आधुनिकीकरण में बराबर के भागीदार हैं। रूस में रह रहे भारतीय देश के ब्रांड एंबेसडर हैं और अपने कार्यों, योगदान और उपलब्धियों से ही वे भारत की छवि गढ़ते हैं। बिरला ने यह बातें रूस के मॉस्को में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहीं। बिरला सेंट पीटर्सबर्ग में 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से रूस में अपनी मातृभूमि के बारे में जानकारी देने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने का आग्रह किया। बिरला ने प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि वे भारत की समृद्ध सनातन संस्कृति, योग, पुरातन ज्ञान और विविधताओं के बारे में रूस के लोगों को जानकारी दें और उन्हें भारत आने के लिए प्रोत्साहित करें ।

मोदी सरकार में समृद्धि का नया युग आरंभ

बिरला ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से देश में बदलाव, विकास और समृद्धि का एक नया युग आरंभ हुआ है। भारत में हो रहे बदलावों से वैश्विक स्तर पर भारतीयों का सम्मान बढ़ा है और भारतीय पासपोर्ट का महत्व भी बढ़ा है।

भारत-रूस के बीच अनूठा रिश्ता

बिरला ने कहा कि भारत और रूस के बीच एक अनूठा रिश्ता रहा है, दोस्ती का और परिवार का रिश्ता रहा है। सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सैटेलाइट नेविगेशन और रिमोट सेंसिंग, शिक्षा और संस्कृति में सहयोग सहित लगभग हर क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी रही है।

Published on:
15 Jul 2024 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर