राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों ने 2-3 दहशतगर्दों को घेरा; रात से चल रही गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। एक आतंकवादी मारा गया है, मुठभेड़ अभी जारी है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2025, 9:27 AM IST
Feature image
Photo- IANS

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है। कुलगाम जिले में देर रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इलाके की घेराबंदी कर दी।

इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों का ठिकाना पता चलते ही सुरक्षा बालों ने कार्रवाई शुरू कर दी। ऐसी खबर मिल रही है कि एक आतंकी को ढेर करने के बाद सुरक्षा बालों ने 2-3 दहशतगर्दों को घेर भी रखा है। दोनों तरफ से अब तक फायरिंग चल रही है।

बाद में की जाएगी आतंकवादी की पहचान

इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और अन्य विवरण ऑपरेशन खत्म होने के बाद पता लगाए जायेंगे। पहलगाम हमले के बाद से भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा में पूरी तरह सतर्क है।

सुरक्षा बल आंतरिक इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं। हाल ही में पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को सुरक्षा बालों ने मार गिराया था। अब एक और कामयाबी मिली है।

पहलगाम हमले के आतंकियों को मार गिराया था

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सुलेमान शाह और उसके दो सहयोगी अबू हमजा और जिबरान सहित तीन कट्टर पाकिस्तानी आतंकवादी पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे। तीनों 28 जुलाई को श्रीनगर के हरवन इलाके में मारे गए थे। सेना ने इस अभियान को 'ऑपरेशन महादेव' नाम दिया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, सुरक्षा बल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। ड्रग तस्कर और तस्कर भी सुरक्षा बलों की नजर में हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हवाला मनी रैकेट और ड्रग तस्करी से जुटाए गए धन का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बनाए रखने के लिए किया जाता है।

Updated on:
2 Aug 2025, 9:27 AM IST
Published on: