राष्ट्रीय

रात को कई जगह फिर नजर आए ड्रोन, जम्मू-पंजाब में ब्लैकआउट, बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

Operation Sindoor: रात को सांबा जिले सहित जम्मू, कठुआ और अखनूर क्षेत्रों में सीमा पार से संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह स्थिति सामान्य दिख रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2025, 8:52 AM IST
Feature image

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से उकसाने वाली हरकतें सामने आई हैं। सोमवार रात को सांबा जिले सहित जम्मू, कठुआ और अखनूर क्षेत्रों में सीमा पार से संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं। भारतीय वायुसेना ने डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में स्थिति मोटे तौर पर शांतिपूर्ण रही और रात भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई घटना नहीं हुई। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह स्थिति सामान्य दिख रही है।

चिनाब नदी पर बने सलाल बांध का एक गेट खोला

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल जलविद्युत परियोजना के एक गेट को मंगलवार सुबह खोला गया। बांध में जलस्तर बढ़ने से यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, ताकि अतिरिक्त पानी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके।

झुंझुनू, जम्मू, सांबा में दिखाई दिए संदिग्ध ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के सांबा, अखनूर, कठुआ और राजस्थान के झुंझुनू जिले में ड्रोन के दृश्य दर्ज किए गए, जिसके बाद कई क्षेत्रों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया। भारतीय सेना ने हालांकि स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के सांबा में आज सुबह स्थिति सामान्य दिख रही है। कल रात कम ड्रोन देखे गए, और गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं है।

जम्मू-पंजाब में एहतियातन ब्लैकआउट

ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलते ही सीमा से सटे कई क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई। सुरक्षा कारणों से सांबा, कठुआ, राजौरी और जम्मू के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके अलावा, एहतियात के तौर पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर और वहां तक जाने वाले रास्ते की लाइटें भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं।

झुंझुनू जिला कलेक्टर ने जारी किया बयान

झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि चिड़ावा और जिले के अन्य हिस्सों में संदिग्ध वस्तुओं के आसमान में दिखने की सूचना के बाद ब्लैकआउट लागू किया गया था। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की, “घबराएं नहीं, सतर्क रहें।” बाद में स्थिति सामान्य होने पर ब्लैकआउट हटा लिया गया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस कंट्रोल रूम या जिला प्रशासन को सूचित करें।

Updated on:
13 May 2025, 8:52 AM IST
Published on: