राष्ट्रीय

Optical Illusion: इन पत्तियों के बीच छिपा हुआ है एक टिड्डा, खोजने के लिए आपके पास होनी चाहिए बाज जैसी नजर, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो बन जाएगा रिकॉर्ड

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर यूं तो आए दिन लाखों की तादाद में तस्वीरें वायरल होती रहती है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन की बात ही कुछ और है। ये तस्वीरें लोगों का दिमाग और नजर टेस्ट करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।

2 min read
Oct 04, 2022
Can you find the Grasshopper hidden in the image within 10 seconds?

ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें या पेटिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रोजाना ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसे देख किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा। इन तस्वीरों में पहेली को इस तरह छुपाया गया है कि ढूंढने में बड़े-बड़े महारथी भी फेल हो रहे हैं। कुछ बिरले ही हैं जो कुछ देर एकाग्र होकर इन तस्वीरों में से पहली को सामने निकाल दे रहे हैं। अभी इसी तरह की एक तस्वीर को लेकर हम आपके बीच आए हैं, जिसमें सिर्फ पत्ते ही पत्ते दिख रहे हैं। लेकिन इसमें एक हरे रंग का कीड़ा भी छिपा हुआ है जिसे हम टिड्डे के नाम से जानते हैं। बस उसी कीड़े को आपको ढूंढ कर बाहर निकालना है।

इस तस्वीर से छिपे हुए कीड़े को खोजने के लिए आपको पूरी एकाग्रता की आवश्यकता होगी। इस तस्वीर में टिड्डे को ढूंढ पाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि तस्वीर में दिखाई दे रही पत्तियां तो हरे रंग की है ही और कीड़ा भी हरे रंग का होने के कारण इस वह दिखाई नहीं दे रहा है। अगर आपको 10 सेकंड के अंदर टिड्डा दिखाई ते जाता है तो हम मान जाएंगे आपके पास बाज जैसी नजर है। तो क्या आप इस चैलेज को शुरू करने के लिए तैयार है। तो चलिए आपका समय शुरू होता है अब...

क्या आपको तस्वीर में छिपा हुआ टिड्डा दिखाई दिया। अगर आप टिड्डे को ढूंढने में कामयाब हो गए हैं तो आपको बहुत-बहुत बधाई। और अगर आप अभी-भी टिड्डे को ढूंढ नहीं पाए हैं तो कोई बात नहीं। हम आपके लिए इस कीड़े को ढूंढ कर नीचे दी गई तस्वीर में समाधान शेयर कर रहे हैं।

Published on:
04 Oct 2022 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर