राष्ट्रीय

जबरन पिलाई शराब, फिर बाइक पर बांधकर ले गए खेत, बिहार में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप

बिहार के आरा में आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां आर्केस्ट्रा संचालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Feb 16, 2026
गैंग रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के भोजपुर में यूपी की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि आर्केस्ट्रा संचालक और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट बी की। पीड़िता और उसके पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों आर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव(40), मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव(41) और DJ ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव(21) को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: राजस्थान से दबोचा गया शूटर, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

यूपी की रहने वाली ऑर्केस्ट्रा गर्ल

महिला डांसर के पति ने कहा कि हम लोग यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। काम की तलाश में मेरी पत्नी आर्केस्ट्र संचालक लक्ष्मण यादव से मिली थी। मेरी पत्नी स्टेज शो करती है। काम अच्छा चल रहा था। इसलिए आरा में ही पत्नी ने किराए पर मकान ले लिया। शनिवार को वह कार्यक्रम से लौट रही थी। रात ज्यादा हो चुकी थी। मेरी पत्नी ने संचालक से कहा कि उसे घर छोड़ दे, संचालक शराब के नशे में धुत था। उसने अपने दो दोस्तों को बुला लिया।

दोस्तों से बोला- तुम लोग भी मजा ले लो

उसके बाद तीनों ने मेरी पत्नी को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद लक्ष्मण यादव उसे अपने घर ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद अपने दोस्तों को बुलाकर कहा, तुम दोनों भी मजा ले लो। फिर एक बाइक पर डीजे ऑपरेटर और मैजिक ड्राइवर मेरी पत्नी को कहीं लेकर गए। पीछे से दूसरी बाइक से संचालक भी गया। तीनों ने गांव से दूर सुनसान इलाके में झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मेरी पत्नी किसी तरह तीनों के चुंगल से बचकर भाग आई।

हमारी बेटी सदमें में है

पीड़ित पति ने कहा कि हमारी दो साल की मासूम बेटी है। घटना के बाद से वह सदमें में है। इधर, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Published on:
16 Feb 2026 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर