राष्ट्रीय

Pariksha Pe Charcha 2022 : रजिस्ट्रेशन की तारीख 3 फरवरी तक बढ़ाई, जानिए कैसे करें अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका मिल गया है। वे सभी जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को 3 फरवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

2 min read
Pariksha Pe Charcha 2022

Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका मिल गया है। वे सभी जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संवाद के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांचवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की तिथि तीन फरवरी तक बढ़ा दी गई है। शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है

3 फरवरी तक कर सकते है आवेदन
शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि अगर आप चूक गए तो कोई चिंता नहीं! PPC2022 में भाग लेने के लिए पंजीकरण की तारीख 3 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दी गई है, इससे पहले, मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जनवरी से बढ़ाकर 27 जनवरी कर दी थी। MyGov के सीईओ अभिषेक सिंह के अनुसार, कार्यक्रम के लिए पंजीकृत प्रतिभागियों की कुल संख्या में, 50.6 प्रतिशत छात्रा हैं और 49.4 प्रतिशत छात्र हैं।

11.77 लाख छात्रों, 2.65 लाख शिक्षकों और 88,000 अभिभावकों ने कराया पंजीकरण
MyGov वेबसाइट के अनुसार, पीपीसी 2022 कार्यक्रम के लिए 11.77 लाख से अधिक छात्रों, 2.65 लाख शिक्षकों और 88,000 अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा पे चर्चा भारत सरकार का एक वार्षिक कार्यक्रम है जो छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें - पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.51 लाख केस, 627 की मौत, नए मामलों में 12% की कमी


ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
प्रतिभागियों को mygov.in या innovateindia.mygov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। सबसे पहले आवेदक mygov.in या innovateindia.mygov.in पर जाए। इसके बाद ‘अभी भाग लें’ बटन पर क्लिक करें। प्रतिभागियों को अपनी पसंद के अनुसार लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें। क्योंकि छात्र, छात्र (शिक्षक के माध्यम से), शिक्षक और माता-पिता के रूप में लॉगिन करने के विकल्प उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें - Budget 2022 में किसानों को मिल सकती है बड़ी सौगात,पीएम किसान सम्मान की रकम में हो सकती है बढ़ोतरी

Published on:
28 Jan 2022 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर