18th Lok Sabha Live: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र (Parliament Session 2024) की शुरुआत आज हो रही है। 3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती 2 दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।
18th Lok Sabha Live: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र (Parliament Session 2024) की शुरुआत आज हो रही है। 3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती 2 दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक (NEET-UG) व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार बने हुए हैं।
BJP सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) ने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैंने सभी नेताओं से मुलाकात की है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि भारतीय संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति मूल रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने और नए अध्यक्ष के चुनाव में मदद करने के लिए होती है।