राष्ट्रीय

Patrika Survey: 89 फीसदी ने माना बाहर का खाना हानिकारक लेकिन 40 फीसदी लोग सप्ताह में खाते हैं बाहर

patrika survey: युवा पीढ़ी और घरों में बाहर खान-पान की आदताें और तौर-तरीकों पर 'पत्रिका' के ऑनलाइन सर्वे में सामने आया कि 88.7 फीसदी लोग बाहर के खाने को हानिकारक मानते हैं।

2 min read

Patrika Survey: मम्मी घर में कुछ अच्छा बना है क्या? चलो बाहर खाने चलते हैं… बच्चों और युवाओं से घर में आए दिन यह बात सुनने को मिलती है। घर का हाइजिन खाना छोड़कर बाहर रेस्त्रां या होटल में खाने की प्रवृति बढ़ रही है। युवा पीढ़ी और घरों में बाहर खान-पान की आदताें और तौर-तरीकों पर 'पत्रिका' के ऑनलाइन सर्वे में सामने आया कि 88.7 फीसदी लोग बाहर के खाने को हानिकारक मानते हैं इसके बावजूद 40 फीसदी से ज्यादा लोग सप्ताह में एक या इससे ज्यादा बार घर के बाहर खाना खाते हैं।

बच्चों या खुद की मर्जी से लोग जाते हैं रेस्त्रां, होटल

हम कपड़ा, मोबाइल, लैपटॉप, वाहन या अन्य वस्तुएं खरीदने से पहले भले ही उसके गुण-दोष पर विचार करते हों लेकिन फूड हैबिट्स के बारे में इस सर्वे में सामने आया कि सेहत पर सीधे असर डालने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले उनकी गुणवत्ता की ओर ख्याल कम ही जाता है। सर्वे के अनुसार 22 फीसदी लोग खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ नहीं करते और 80 फीसदी लोगों ने कभी किचन का निरीक्षण नहीं किया। जानते हैं सर्वे में क्या कहते हैं लोग…

आप सप्ताह में कितनी बार परिवार के साथ बाहर खाना या फास्टफूड खाने जाते हैं?
एक बार-39.6
हर दूसरे दिन-1.9
प्रतिदिन-1.9
एक बार भी नहीं-56.6


क्या कभी खाने की सामग्री की गुणवत्ता के बारे में पूछते हैं?
हां - 41.5
नहीं - 22.6
कभी-कभार -32.1
पूछना जरूरी नहीं समझते-3.8

क्या घर से बाहर का भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है?
हां- 88.7
नहीं-9.4
पता नहीं-1.9

क्या कभी रेस्त्रां, होटल, ढाबे के रसोईघर का निरीक्षण किया?
हर बार करते हैं-20
कभी नहीं करते -68
आवश्यक नहीं समझते-12

बाहर का खाना खाने के लिए परिजनों, परिचितों में से कौन प्रेरित करता है?
बच्चे-42.3
पत्नी-5.8
पति-3.8
माता-1.9
पिता-0
मित्र-15.4
स्व प्रेरणा से जाते हैं-30.8

स्ट्रीट फूड वाले को कभी सफाई रखने के लिए कहा?
हां-80.8
नहीं-13.5
जरूरी नहीं समझा-5.8

आपको खाने की क्वालिटी खराब होने का पता चलने पर क्या शिकायत की?
हां-75
नहीं -13.5
पता नहीं कहां शिकायत करनी है-11.5


कभी किसी स्ट्रीट फूड वाले या होटल- ढाबा-रेस्त्रां वाले को घटिया सामग्री खरीदते हुए देखा?
हां-30.2
नहीं -69.8

Updated on:
13 Jul 2024 11:15 am
Published on:
13 Jul 2024 08:28 am
Also Read
View All

अगली खबर