राष्ट्रीय

29 फरवरी को नहीं बंद होगा पेटीएम, RBI ने दिया ये बड़ा अपडेट

Paytm Crisis: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी है। लेकिन पेटीएम ऐप यूजर्स 29 फरवरी के बाद बंद नहीं होगा। केंद्रीय बैंक में इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2024, 3:55 PM IST
paytm_00.jpg
,,

Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसपर बैन लगा दिया। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का आदेश किए है। इसी बीच पेटीएम यूजर्स के लिए जरूरी खबर सामने आई है।आरबीआई ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि 29 फरवरी के बाद भी पेटीएम ऐप बंद नहीं होगा।

Paytm यूजर्स के लिए जरूरी खबर

आरबीआई के फैसले के बाद पेटीएम के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की परेशानी बढ़ने गई है। कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे है और कुछ लोग पेटीएम पेमेंट्स बैंक और पेटीएम ऐप को एक ही समझ रहे है। लोग कन्फ्यूज है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगा है तो क्या पेटीएम ऐप भी बंद हो जाएगा।

29 फरवरी के बाद भी Paytm App नहीं होगा बंद

आरबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम ऐप बंद नहीं होगा। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद कहा कि यह विशेष कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई है। उन्होंने कहा कि इसको पेटीएम ऐप के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पेटीएम ऐप पर इस कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पेटीएम वॉलेट में कर सकते है लेन-देन

इसके साथ ही स्वामीनाथन ने कहा कि आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिये पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। लेकिन कोई बैंक पेटीएम वॉलेट से साझेदारी कर लेता है तो उसके जरिये पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा और निकाला जा सकता है।

rbi ने बढ़ाई 15 दिन की मोहलत

पेटीएम को राहत देते हुए आईबीआई ने 15 दिनों की छूट दी है। यानी अब पेटीएम वॉलेट, फास्‍टैग और ग्राहक खातों में लेनदेन 15 मार्च 2024 तक किया जा सकता है। 31 जनवरी 2024 को केंद्रीय बैंक ने बड़ा कदम उठाते हुए पेटीएम की बैंकिंग सर्विस को बंद करने का आदेश जारी किया था। आरबीआई का यह आदेश 29 फरवरी 2024 से लागू होना था, लेकिन अब इस तारीख में संशोधन किया गया है।

यह भी पढ़ें- Paytm aytm ने Axis Bank के साथ की साझेदारी, व्यापारियों का भुगतान करने में अब नहीं होगी परेशानी

Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

INDIA Alliance Rally: मोदी-शाह पर संजय राउत बड़ा बयान, बोले- देश की जनता चाहती है सत्ता में बदलाव

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की रैली पर भाजपा का तंज, शेरगिल बोले- राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग का एक और महंगा PR अभियान

रामलीला मैदान रैली पर CTI का राहुल गांधी को चौथा खत, कहा- हम व्यापारी हैं BJP एजेंट नहीं, रोजी-रोटी बचाना मकसद