राष्ट्रीय

‘दूसरे राज्यों के लोग चला रहे जम्मू कश्मीर’, वोटिंग के बीच यह क्या बोल गए Rahul Gandhi

Jammu Kashmir Election: तीसरे और अंतिम चरण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जम्मू पहुंचे। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 4:23 PM IST
Feature image

Rahul Gandhi: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Election) के लिए आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं तीसरे और अंतिम चरण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जम्मू पहुंचे। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक यहां लेफ्टिनेंट गवर्नर है तब तक सारा काम बाहर के लोगों को मिलेगा। ये लोग चाहते है कि जम्मू कश्मीर को बाहर के लोग चलाएं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले राज्य का दर्जा वापस दिलाने का काम करेंगे।

पहली बार राज्य को यूनियन टेरिटरी बनाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में बहुत सारी UTs को राज्य बनाया गया। लेकिन पहली बार एक राज्य को यूनियन टेरिटरी बनाया गया है ये जम्मू कश्मीर के साथ हुआ है। ऐसा करना जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय है। आपका लोकतांत्रिक हक आपसे छीन लिया गया है। 

“जम्मू यहां का सेंट्रल हब है”

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू यहां का सेंट्रल हब है.. जो कश्मीर के बिजनेस और प्रोडक्शन को पूरे देश से जोड़ता है। लेकिन बीजेपी सरकार ने इस सेंट्रल हब के रोल को खत्म कर, यहां की MSMEs और Entrepreneur की रीढ़ तोड़ दी। जब तक जम्मू-कश्मीर के MSMEs अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक यहां रोजगार पैदा नहीं होगा।

अडानी और अंबानी चला रहें सरकार

राहुल गांधी ने कहा आज देश की सरकार अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों के लिए चलती है। GST एक हथियार है, जिससे जम्मू-कश्मीर के छोटे और मध्यम उद्दोगों पर हमला किया गया। सच्चाई यही है कि नोटबंदी और गलत जीएसटी ने हिंदुस्तान के लाखों बिजनेस खत्म कर दिए।

Also Read
View All
CJI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से क्या बदला? जस्टिस एसके कौल ने किताब में खोले राज, बताया न्यायपालिका का ‘भूकंप’

Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई कार्यकर्ता घायल

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़के भाजपा नेता, मनोज तिवारी बोले- PM के दिवंगत पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं

मराठा आंदोलन खत्म कराने के लिए 500 करोड़ रुपये देने का आरोप, संजय राउत ने अमित शाह से की ED जांच की मांग

Mallikarjun Kharge Controversy: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर BJP का देशव्यापी हल्लाबोल, SIR विवाद के बीच दिल्ली में विपक्ष की बड़ी चुनौती!