राष्ट्रीय

Today Petrol Diesel Price: यूपी-महाराष्ट्र में सस्ता तो हिमाचल-केरल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने मंगलवार (16 जनवरी) के लिए के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।
2 min read
 Petrol and diesel became cheaper in rajasthan UP Maharashtra expensive in Himachal Kerala


अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पिछले दो दिनों से लगातार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने मंगलवार (16 जनवरी) के लिए के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट जारी होने के बाद कई राज्यों में जहां ईंधन के दामों में नरमी तो कई राज्यों में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है। बता दें कि हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

इन राज्यों में सस्ता तो यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल 50 और डीजल 46 पैसे, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 43 पैसे की गिरावट है। पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट दिख रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है. जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा गोवा, केरल और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।


जानिए इन प्रमुख शहरों के दाम






































































शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7290.08
मुंबई106.3194.27
कोलकाता106.0392.76
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरु101.9487.89
जयपुर108.4893.72
लखनऊ96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
पटना107.2494.04
चंडीगढ़96.2084.26
नोएडा96.7789.94
पोर्टब्‍लेयर84.1079.74

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
16 Jan 2024 09:27 am
Also Read
View All
अकाल तख्त ने बुलाया तो कबूल किया सब, पंजाब MLAs ने कहा- बिना पढ़े-समझे किया बिल का समर्थन, क्या है पूरा मामला?

Monsoon 2026: जून में 551 जिलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ बुवाई पर संकट, कई राज्यों में हीटवेव तो पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर

Coal Pollution Impact: कोयला बिजलीघरों का धुआं बन रहा सोलर एनर्जी का दुश्मन, रिपोर्ट में भारत को सबसे बड़ा झटका

भारत दौरे पर आएंगी जापान की पीएम सनाए ताकाइची, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, व्यापार और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगी अहम बातचीत

SIR के बीच कांग्रेस का नया चुनावी प्लान, करीबी मुकाबलों वाली सीटों पर बूथ स्तर तक बढ़ाई तैयारी