राष्ट्रीय

यूपी में एक बार फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, राजस्थान में हल्की बढ़ोत्तरी, जानें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Prices Today: सरकारी तेल कंपनियों के दाम में बदलाव के बाद यूपी में पेट्रोल-़डीजल सस्ता तो राजस्थान में महंगा हो गया है।

2 min read

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गुरुवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में बढोत्तरी के बीचा राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। तेल की कीमतों में बदलाव के बाद ईंधन यूपी में एक बार फिर से जहां सस्ता हुआ है तो वहीं, राजस्थान में बेहद मामूली सी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि भारत में भी विकसित देशों के तर्ज पर रोज सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है।

यूपी में सस्त तो राजस्थान में महंगा हुआ ईंधन

सरकारी तेल कंपनियों के दाम में बदलाव के बाद यूपी में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता हो गया है। नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 89.82 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, राजस्थान में आज सुबह पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 3 पैसे की बढ़त के साथ 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में गुरुवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में थोड़ा उछाल दिख रहा है और ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 80 डॉलर को पार कर गया है।

प्रमख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (प्रति लीटर में)























































शहरपेट्रेलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
नोएडा96.6589.82
जयपुर108.4893.72
पटना107.2494.04
गुरुग्राम96.8989.76
चंडीगढ़96.2084.26

घर बैठे ऐसे पता करें आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
25 Jan 2024 08:42 am
Also Read
View All