राष्ट्रीय

राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिर रहे पट्रोल-डीजल के दाम, जानिए घर बैठे कैसे जान सकते हैं कीमत

Petrol-Diesel Today Price: 16 दिसंबर 2023 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 76.95 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

2 min read

राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इसके तहत तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। 16 दिसंबर 2023 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 76.95 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला। हालांकि, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल-डीजल में मामूली तेज दर्ज की गई है।

दिल्ली, जयपुर समेत देश के बड़े राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट?

IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है। इसके अलावा जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.48 प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 93.72 पर टिका है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत आपको पता चल जाएगा।

Published on:
16 Dec 2023 02:20 pm
Also Read
View All