राष्ट्रीय

Petrol Prices Today: बिहार-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर का हाल

Today Petrol Prices: सुबह 6 बजे अपडेट किए गए दाम के बाद बिहार, महाराष्ट्र, समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

2 min read
 Petrol becomes cheaper in Bihar-Maharashtra including many states prices stable in rajasthan

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने शुक्रवार (12 जनवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। सुबह 6 बजे अपडेट किए गए दाम के बाद बिहार, महाराष्ट्र, समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो दूसरी ओर, हरियाणा एमपी समेत कई राज्यों में तेल के दामों में बढोत्तरी हुई है। बता दें की जून 2017 के बाद से ही देश में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है।


बिहार-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

शुक्रवार को जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में बदलाव किया तो महाराष्ट्र में पेट्रोल 56 पैसे और डीजल 53 पैसे सस्ता हो गया।. हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल 33 और डीजल 31 पैसे सस्ता हुआ। इसके अलावा झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं, राजस्थान समेत कई ऐसे भी राज्य है जिनके दाम स्थिर रहे।

इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल

एक तरफ जहां कई राज्यों में ईंधन के दामों में कमी आई है। वहीं, हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 31 पैसे महंगा हो गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 19 और डीजल 16 पैसे महंगा हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

इन शहरों में कितने बदले दाम

हर शहर में अलग-अलग क्यों होते है रेट

बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। इनमें कई राज्यों में अलग-अलग टैक्स निर्धारित है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम हर शहर में अलग-अलग होते है।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
12 Jan 2024 08:27 am