राष्ट्रीय

Petrol Diesel Prices Today: राजस्थान-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए आज का दाम

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करने के बाद कई राज्यों में ईंधन के दाम बदल गए है।

2 min read
 Petrol prices cheaper in Rajasthan-Maharashtra including many states know your city  rate

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई हल्की गिरावट के बाद सोमवार (7 जनवरी) सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। ताजा जारी किए गए रेट के राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दामों में बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन देश के कई राज्यों में सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ है। वहीं देश के कुछ राज्य ऐसे भी है, जहां के लोगों को सप्ताह के पहले दिन ही झटका लगा है। बता दें कि भारत में जून 2017 के बाद से प्रतिदिन ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है।

राजस्थान-माराष्ट्र समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

हफ्ते के पहले दिन तेल की किमतों में बदलाव के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की कटौती की गई है। जिसके बाद यहां पेट्रोल 106.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल के दाम 19 पैसे कम हुए हैं और यह 92.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, बिहार में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे घटकर 109.23 रुपये और डीजल की कीमत 13 पैसे कम होकर 95.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है। छत्तीसगढ़ में पेट्रल 60 और डीजल 59 पैसे सस्ता हुआ है। पंजाब, राजस्थान, और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट है।

गुजरात समेत इन राज्यों में बढ़े दाम

वहीं, ओडिशा, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, गुजरात, हरियाणा, गोवा और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को झटका लगा है। वहीं, महानगरों की बात करें तो चेन्नई को छोड़कर अन्य किसी महनागर में ईंधन के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज चेन्नई में पेट्रोल के दाम 10 पैसे और डीजल के भाव 9 पैसे बढ़े हैं।

महानगरों में पे़ट्रोल-डीजल के दाम

इन शहरों में कितने बदले दाम

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Published on:
08 Jan 2024 08:28 am
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?