Piyush Goyal : बीजेपी ने पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए मैदान में उतारा है। यह सीट वर्तमान में भाजपा के गोपाल शेट्टी के पास है। मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
Piyush Goyal : तीन बार के राज्यसभा सदस्य, पीयूष गोयल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदर एक प्रमुख व्यक्ति हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में एक प्रमुख मंत्री हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री हैं। वह राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं। पीयूष गोयल आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार राजनीतिक मैदान में उतारे है। बीजेपी ने राज्यसभा में सदन के नेता गोयल को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा से लंबे समय तक जुड़े रहने वाले परिवार से आने वाले गोयल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भी काफी प्रभावित थे। गोयल के पिता स्वर्गीय वेद प्रकाश गोयल, राज्यसभा के सदस्य थे। उन्होंने शिपिंग मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह पार्टी के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले कोषाध्यक्षों में से एक थे। उन्होंने संघ के दिग्गज बालासाहेब देवरस, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर काम किया था। गोयल की मां स्वर्गीय चंद्रकांता गोयल, माटुंगा से तीन बार विधानसभा की सदस्य थीं।
बीजेपी ने पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए मैदान में उतारा है। यह सीट वर्तमान में भाजपा के गोपाल शेट्टी के पास है। मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे गोयल ने पहले कभी कोई लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।