राष्ट्रीय

भारत में क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते क्रेज को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक, कहीं ये लगाम लगाने की तैयारी तो नहीं!

आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में क्रिप्टोकरेंसी पर चर्चा करने के लिए एक बैठक हुई। इस दौरान लोगों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ते क्रेज और इसके खतरों पर चर्चा हुई।

2 min read
Nov 13, 2021
PM Modi chairs meeting over cryptocurrency and related issues
PM Modi chairs meeting over cryptocurrency and related issues

नई दिल्ली। भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है। वहीं भविष्य में इसके खतरों को देखते हुए आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ती चिंताओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अस्थायी क्रिप्टो मार्केट को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का हथियार बनने से रोकने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि यह बैठक रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय की उस संयुक्त परामर्श प्रकिया के बाद हुई, जिसमें मंत्रालयों ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर विभिन्न देशों और दुनियाभर के विशेषज्ञों से इस बारे में परामर्श किया था।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर हुए फैसलों व तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं को क्रिप्टोकरेंसी की ओर आकर्षित करने, और उनसे झूठे वादे करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि युवाओं को विज्ञापन और पैसों का लालच देकर बरगलाने की किसी भी कोशिश को नाकाम करना होगा। इसके लिए लोगों को प्रभावित करने के लिए बनाए जाने वाले बड़े-बड़े वादे करने वाले विज्ञापनों पर रोक लगने का मुद्दा भी उठा।

क्रिप्टो पर नजर रखने के लिए उठाए जाएंगे कदम
इसके साथ ही बैठक में चिंता जताई गई कि क्रिप्टो का इस्तेमाल मनीलॉन्ड्रिंग जैसे मामलों के लिए भी हो सकता है। ऐसे में अनियमित क्रिप्टो मार्केट को मनीलॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को वित्त पोषित करने वाला अवसर नहीं बनने दिया जा सकता है। बैठक में सरकार की ओर से कहा गया कि क्रिप्टो करेंसी एक लगातार विकसित हो रही तकनीक है, इसलिए इसपर कड़ी नजर रखने के लिए एहतियातन कदम उठाए जाएंगे।

क्रिप्टो एक डिजिटल मुद्रा है, जिसे वो आप डिजिटल रुपया भी कह सकते हैं। भौतिक रूप से क्रिप्टोकरेंसी का मुद्रण नहीं किया जाता है। पिछले कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। क्रिप्टोकरेंसी कंप्यूटर एल्गोरिद्म पर बनी हुई है, इसका कोई रेगुलेटर नहीं और कोई क्रिप्टोकरेंसी को कंट्रोल नहीं करता।

Published on:
13 Nov 2021 10:35 pm
Also Read
View All
अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

‘ममता बनर्जी के सामने अंडे फेंके गए’, अपने ऊपर हुए हुए हमले के बाद क्या बोले TMC विधायक? Z सिक्योरिटी पर उठाया सवाल

ट्विशा शर्मा डेथ केस: कोर्ट में क्या-क्या हुआ? CBI की मांग और परिवार की दलील के बारे में वकील ने दी एक-एक जानकारी