राष्ट्रीय

‘आपके हाथों में देश का भविष्य’, PM मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं। भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हुई है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 12:19 PM IST
Feature image

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'रोजगार मेला' के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवा शक्ति की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को ये दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है।

51 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं। भारत सरकार के अलग-अलग विभागों में युवाओं के नए दायित्वों की शुरुआत हुई है। आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का है, आपका दायित्व श्रमिकों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का है।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं का अहम योगदान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार होते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है। भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को यह दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है। हमारी सरकार हर कदम पर यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। आज का यह समय भारत के युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। आईएमएफ ने हाल ही में कहा है कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

देश में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य है- 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रोडक्ट बनाने का मौका देना। इससे न केवल देश की लाखों एमएसएमई को, हमारे लघु उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे देश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Updated on:
26 Apr 2025, 12:19 PM IST
Published on: