6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप के सबसे भरोसेमंद मंत्री पर महाभियोग की तलवार, पीट हेगसेथ ने कहा- ये राजनीतिक नौटंकी नहीं चलेगी

U.S. midterm elections: मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन की हार के बाद पीट हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा। हेगसेथ ने इसे राजनीतिक नौटंकी बताया, ट्रंप ने किया बचाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 6 Nov 2026, 7:18 AM IST

Pete Hegseth Resignation

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी (फोटो सोर्स:@SecWar)

Pete Hegseth: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद रक्षा सचिव पीत हेगसेथ सबसे अधिक निशाने पर हैं। अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी है। अमेरिका में डेमोक्रेट्स पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसद इसकी तैयारी में जुटे हैं।

महाभियोग की कार्यवाही की तैयारी में रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी

रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने 4 नवंबर को कहा कि अगर पेंटागन प्रमुख इस्तीफा दे देते हैं, तो वह उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही दोबारा शुरू नहीं करेंगे। सियासी दांव पेंच के बीच अमेरिकी 'सेक्रेटरी ऑफ वॉर' पीट हेगसेथ ने अपने खिलाफ दोबारा शुरू हुई महाभियोग की कोशिश को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के हमले उन्हें पद से हटने पर मजबूर नहीं कर सकते। 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

ईरान के खिलाफ सैन्य नीतियां जारी रहेंगी: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ

एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में हेगसेथ ने 'डिपार्टमेंट ऑफ वॉर' में अपने नेतृत्व का बचाव किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका फर्स्ट एजेंडे के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने ईरान संघर्ष को लेकर बढ़ती आलोचना के बावजूद प्रशासन की सैन्य नीतियां जारी रखने का संकल्प भी लिया। हेगसेथ ने कहा कि जब हम कहते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा, तो हम इसे सचमुच गंभीरता से कहते हैं, और राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे सुनिश्चित करने के लिए जो भी बन सकेगा, वह करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का बचाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को 'सेक्रेटरी ऑफ वॉर' पीट हेगसेथ का बचाव किया। हेगसेथ को हटाने की मांग बढ़ रही है और कांग्रेस में महाभियोग की धमकियां भी फिर से उठ रही हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में ईरान और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियान सफल रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने शानदार काम किया है। इसमें कुछ दिलचस्प बातें हैं। आप जानते हैं, हमारे यहां द्वितीय विश्व युद्ध से भी ज्यादा जनरल थे। हर कोई फोर-स्टार जनरल था। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। और उनमें से कई वोक थे। मुझे वोक जनरल पसंद नहीं हैं, इसलिए शायद उनका विरोध हो रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार काम किया है।

अपने प्रशासन के सैन्य अभियानों का बचाव करते हुए ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान से जुड़े अभियानों का हवाला दिया और दावा किया कि अमेरिकी बलों ने सीमित हताहतों के साथ अपने लक्ष्य हासिल किए। वेनेजुएला के बारे में उन्होंने कहा कि यह अभियान 48 मिनट में पूरा हो गया और इसमें किसी अमेरिकी सैनिक की जान नहीं गई।

अमेरिका ने रणनीतिक क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है: डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के संदर्भ में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने रणनीतिक क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है और उसकी नाकेबंदी सफल रही है। ट्रंप ने कहा कि हम नाकेबंदी में जबरदस्त रूप से सफल रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रशासन जल्द तय करेगा कि क्या सैन्य अभियानों का विस्तार किया जाए, ताकि ईरान अपनी सैन्य क्षमता दोबारा खड़ी न कर सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस सैन्य अभियान के बाद ईरान को खुद को दोबारा खड़ा करने में 25 से 30 साल लग सकते हैं, साथ ही यह संकेत दिया कि आगे की कार्रवाई का विकल्प खुला है।