राष्ट्रीय

PM Modi Seychelles Visit: तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, विक्टोरिया में हुआ भव्य स्वागत

PM Modi तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। विक्टोरिया में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पीएम मोदी राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2026, 4:55 PM IST
PM Modi three-day official Seychelles visit.
प्रधानमंत्री पीएम सेशेल्स दौरे पर पहुंचे। (Photo- ANI/DD)

PM Modi touches down in Seychelles: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए हैं। उनके विमान के विक्टोरिया स्थित सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। राजधानी विक्टोरिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान उनकी कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों के अलावा वहां रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री शनिवार को भारत से रवाना हुए थे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेशेल्स के गोल्डन जुबली नेशनल डे समारोह में भाग लेना है। रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया मीडिया 'X' पर लिखा था, 'इस वर्ष यह यात्रा और भी विशेष है क्योंकि यह गोल्डन जुबली नेशनल डे में हिस्सा लेने का अवसर है।'

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स को भारत का महत्वपूर्ण दोस्त बताते हुए कहा कि यह देश भारत के विजन 'महासागर' और ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने की पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

किन मुद्दों पर होगी वार्ता?

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता भारत-सेशेल्स संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की व्यापक समीक्षा करेंगे। इनमें समुद्री सुरक्षा, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और रणनीतिक रक्षा साझेदारी जैसे विषय शामिल होंगे। साथ ही वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के साझा मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'सेशेल्स की नेशनल असेंबली' को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

नेशनल असेंबली को संबोधित करें पीएम मोदी

बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा, 'मैं अपने मित्र, सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।' उन्होंने कहा, 'इस यात्रा के दौरान सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं वहां के भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं।'

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हिंद महासागर क्षेत्र भारत-सेशेल्स संबंधों का महत्वपूर्ण आधार है। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी, साथ ही सहयोग के नए अवसर खोलेगी। यह वर्ष 2015 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Updated on:
27 Jun 2026, 4:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रैपिडो चलाता था, बेचता था इत्र! मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, फोन से मिले मसूद अजहर के ऑडियो

Patrika Explain: चीनी आक्रमकता को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट? पहले डोकलाम, फिर गलवान और अब अरुणाचल में तनाव

लेडी डॉन से हनीट्रैप, बर्गर किंग में 40 राउंड फायरिंग… FBI के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ कौन?

‘तुम्हारे चेहरे सामने आ गए, निकल जाओ’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में टीवी न्यूज देखकर अलर्ट कर रहे थे हैंडलर्स, ऐसे चल रहा था पुलिस से बचने का खेल

तूफान की दस्तक से पहले अलर्ट: आंध्र-ओडिशा के तटों पर मंडराया साइक्लोन का साया