दक्षिण-पश्चिम अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में 27 अक्टूबर तक तथा केरल में 23 से 25 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आइएमडी के अनुसार पहले सप्ताह (23-28 अक्टूबर) में प्रायद्वीपीय भारत और पूरे देश में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह (29 अक्टूबर से 4 नवंबर) में पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा सामान्य से अधिक तथा उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है। देशभर में कुल मिलाकर वर्षा सामान्य से अधिक रह सकती है।लेकिन दोनों सप्ताहों में कहीं भी कोल्ड वेव या गर्म रातों की संभावना नहीं है।