राष्ट्रीय

अहमदाबाद : बीमार मां से मिले PM मोदी, राहुल गांधी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचकर अपनी मां से मिले।  
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2022, 4:32 PM IST
pm-modi-s-mother-heeraben-health-deteriorated-admitted-to-hospital-in-ahmedabad.jpg
PM Modi's mother Heeraben Health deteriorated, admitted to hospital in Ahmedabad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच कर बीमार मां से मिले। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने 4 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मिलकर आशीर्वाद लिया था। वहीं गुजरात चुनाव से पहले प्रधानमंत्री अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर 18 जून को मिले थे।

इसी बीच यूएन मेहता अस्पताल ने हेल्थ बुलेटेन जारी करके प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर बताई है। उनकी तबीयत में काफी ज्यादा सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के भाई पंकज मोदी सहित परिवार के कई सदस्य हास्पिटल पर मौजूद हैं।

सांस लेने के दिक्कत के बाद हीराबेन को किया गया है भर्ती
अभी तक जो जानकारी मिल पा रही है उसके अनुसार प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को सांस लेने में दिक्कत थी, जिसके बाद उन्हें हास्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। आज सुबह से कई टेस्ट किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनको कफ की ज्यादा दिक्कत है।

राहुल गांधी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।"

मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल पहुंचे हास्पिटल
प्रधानमंत्री मोदी की मां की तबीयत का हाल जानने और उनसे मिलने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल यूएन मेहता हास्पिटल पहुंच हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव कुनियिल कैसाशनाथन हास्पिटल पहुंच चुके थें।


यह भी पढ़ें: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM मोदी ने मां का लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

कल प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का हुआ है एक्सीडेंट
बीते दिन मंलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की कार का कर्नाटक के मैसूरु में एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें बेट, बहु और पोते के साथ प्रह्लाद मोदी भी हायल हुए हैं। राहत की बात है कि इस हादसे में ज्यादा चोटें किसी को नहीं आई है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

Updated on:
28 Dec 2022, 4:32 PM IST
Published on: