आज रात देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8:30 बजे देश के सामने आएंगे।
PM Modi: महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद वो देश के सामने सर्कार का पक्ष रख सकते हैं। इसके साथ ही बिल पर साथ नहीं देने के लिए विपक्ष को भी घेर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर जमकर आरोप लगाया। उनका कहना था कि महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ काम किया है। साथ ही यह भी कहा कि इस गलती की उन्हें कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी।
हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए विपक्ष की सोच
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हर गांव तक यह मैसेज पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है।