राष्ट्रीय

आज महाराष्ट्र और गोवा जाएंगे PM मोदी, मोपा हवाई अड्डे, देश के छठे वंदे भारत का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Maharashtra, Goa visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि की 11 दिसंबर को महाराष्ट्र और गोवा में विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम महाराष्ट्र में नागरपुर मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। वो देश को छठे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी सौगात देंगे। देखिए पीएम मोदी के महाराष्ट्र और गोवा दौरे की डिटेल्स।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2022, 8:39 PM IST
modi.jpg
PM Modi to visit Maharashtra, Goa on December 11; inaugurate these projects

pm modi Maharashtra, Goa visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (11 दिसंबर) को महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा करेंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों में विकास की कई बड़ी प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। साथ ही देश के छठे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ओर गोवा में पीएम मोदी राज्य के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम गोवा और महाराष्ट्र में जहां-जहां जाएंगे वहां पहले से सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की महाराष्ट्र और गोवा यात्रा को लेकर पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है।


पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। वह नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले 'समृद्धि महामार्ग' के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नागपुर में नई ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे और फिर नागपुर मेट्रो के पहले चरण का भी शुभारंभ करेंगे।



प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे, फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से खपरी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे, जहां वे 'नागपुर मेट्रो के पहले चरण' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।



महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी गोवा पहुंचेंगे। जहां वह मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे। वह वर्चुअली अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए)-गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली का गोवा से उद्घाटन करेंगे।


मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा का दूसरा एयरपोर्ट होगा। 2016 में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। यह हवाईअड्डा 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो कार्गो सेवाओं को भी पूरा करेगा। मौजूदा डाबोलिम हवाई अड्डा 15 घरेलू और 6 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों के साथ सीधा संपर्क प्रदान करता है। मोपा हवाईअड्डे के जरिए परिचालन बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों तक पहुंच जाएगा।


जबकि डाबोलिम हवाईअड्डे पर रात्रि पार्किंग की सुविधा नहीं थी, मोपा हवाईअड्डे पर रात्रि पार्किंग सुविधा है। इसके अलावा, डाबोलिम में कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, मोपा हवाई अड्डे पर 25,000 मीट्रिक टन कार्गो की हैंडलिंग क्षमता वाली सुविधा होगी। पीएम के दौरे को लेकर दोनों राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट: 11 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी बदला मौसम

9.30 बजे सुबह इंदिरा की हत्या, शाम 6.45 बजे राजीव बने पीएम, जानिए नौ घंटे की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Land Case: अमेरिका में महात्मा गांधी के पोते की 30 एकड़ जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

रैली टालने के लिए दिल्ली के व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से की अपील, कहा- राहुल गांधी ने मना कर दिया, आपसे आखिरी उम्मीद

‘हमारे जवान उधर जाते हैं, उनके सैनिक इधर आते हैं’, चीनी घुसपैठ पर बोले अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू