राष्ट्रीय

Sex Scandal Case: सेक्स टेप मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ Global लुकआउट नोटिस जारी

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना की सेक्स स्कैंडल केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कर्नाटक सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने हासन के फरार सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

less than 1 minute read

Prajwal Revanna Sex video Case: कर्नाटक सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने हासन के फरार सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप है। ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना जर्मनी में हैं। लुकआउट सर्कुलर यह सुनिश्चित करता है कि पूरे भारत में सभी आने- जाने वाली जगह किसी भी हवाई अड्डे, बंदरगाह या सीमा चेकपोस्ट रिपोर्ट करने पर प्रज्वल रेवन्ना को हिरासत में लिया जाएगा।

 SIT के सामने पेश होने के लिए भी जारी हुआ था  नोटिस 

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना की सेक्स स्कैंडल केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनकी मेड (घरेलू सहायिका) की शिकायत पर दोनों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज कराई गई है। विशेष जांच दल (SIT) ने केस की जांच के सिलसिले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेजा और पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले जद-एस ने प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।
प्रज्वल लगातार दूसरी बार हासन सीट से जद(एस)-बीजेपी अलायंस का उम्मीदवार था। यहां दूसरे चरण में वोटिंग होने के बाद प्रज्वल जर्मनी चला गया है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले ही प्रज्वल के कथित यौन शोषण के वीडियो वायरल हुए थे। कर्नाटक राज्य महिला आयोग की सिफारिश पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। 28 अप्रैल को हासन क्षेत्र के होलेनरासीपुर थाने में घर में पहले काम कर चुकी महिला ने प्रज्वल और उनके विधायक पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण किए जाने की FIR दर्ज करवाई थी। हासन के सांसद ने जांच टीम को बताया कि वह बेंगलुरु से बाहर हैं।

Also Read
View All

अगली खबर