राष्ट्रीय

‘अब मैं RJD को रुलाउंगा’, एक के बाद एक RJD को लगे दो बड़े झटके, प्रतिमा कुशवाहा और वनवारी ने छोड़ी पार्टी

राजद का दामन छोड़कर प्रतिमा कुशवाहा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजौली से पूर्व विधायक वनवारी राम ने लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया है।
2 min read
Oct 25, 2025
Feature image
प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल (फोटो- सोशल मीडिया)

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के बीच RJD छोड़कर प्रतिमा कुशवाहा आज भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी में उनका स्वागत किया। वहीं, राजौली से पूर्व विधायक वनवारी राम ने लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया है।

जिसने मुझे रुलाया, अब मैं उसे रुलाउंगा'

रजौली के पूर्व विधायक वनवारी राम एलजेपी (आर) उम्मीदवार विमल राजवंशी के साथ चले गए हैं और उनके लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक वनवारी राम के एनडीए को समर्थन करने पर नवादा के सांसद विवेक ठाकुर, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल मेहता समेत अनेक लोगों ने स्वागत किया है। वनवारी राम ने कहा कि राजद ने उन्हें टिकट का भरोसा दिया था, लेकिन उन्हें वंचित कर उन्हें रुलाया है। अब मेरी बारी है, चुनाव में राजद को रुलाऊंगा।

बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या बोलीं प्रतिमा

बीजेपी में शामिल होने के बाद राजद की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने कहा, 'मैं छठी मैया से आशीर्वाद मांगती हूं कि एनडीए गठबंधन की सरकार बने, ताकि बिहार में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ता रहे। लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। कुछ बाहरी लोग पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे परिवार और पार्टी दोनों बिखर गए हैं।

तेजस्वी के बयान पर नित्यानंद राय का बयान

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, '20 महीने में वे क्या कर सकते हैं? वे विकास की बात नहीं करेंगे, वे डकैती कराएंगे, गरीबों की जमीन हड़पेंगे या अपहरण उद्योग स्थापित करेंगे। पिछले 20 सालों में एनडीए सरकार और नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, वह उनकी सोच में भी नहीं है। महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं का उत्थान करना उनकी नीयत में भी नहीं है।

मॉल भ्रष्टाचार का सबूत है: अजय आलोक

अजय आलोक ने कहा तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन रहे हैं, लेकिन यह जमीन उनके भ्रष्टाचार की कहानी कहती है। यह मॉल सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के सबूत है। जिस मिट्टी से इस मॉल की भराई हो रही थी वह भी बिहार सरकार की थी, जो पटना के जू से लाई गई थी। मॉल के बगल से जो रास्ता जाता है, वह सीधे बेऊर जेल की ओर जाता है। यह प्रतीक है कि भ्रष्टाचार का रास्ता कहां तक ले जाता है।

Updated on:
25 Oct 2025 02:07 pm
Published on:
25 Oct 2025 02:01 pm