Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने जब से देश में दस्तक दी है, मौसम का मिज़ाज बदल गया है। मानसून के लिए 2025 एक बेहतरीन साल रहा और इस दौरान जोरदार बारिश देखने को मिली। देश के कई राज्यों में तो मानसून 2025 सीज़न में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। मानसून 2025 सीज़न के बाद भी देश के कई राज्यों में 2026 में भी बारिश का दौर जारी है। अब देश में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 5 दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
राजस्थान में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिन के दौरान राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और बिजली गरजने और का भी अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश प्रदेश में भी प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, ओलावृष्टि और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
देश के कई राज्यों में प्री-मानसून रफ्तार पकड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मेघालय, नागालैंड, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की-रिमझिम बारिश, आंधी, तेज़ हवा चलने, ओलावृष्टि और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।