
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीकयादव का हुआ निधन (Photo-IANS)
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 साल के थे। लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने प्रतीक यादव की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनके आवास पहुंची।
डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि जब डॉक्टर मौके पर पहुंचे तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सुबह 5:55 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का परिवार हमेशा चर्चा में रहा है। जहां अखिलेश यादव ने पिता की विरासत संभाली तो वहीं परिवार के सदस्य प्रतीक यादव ने खुद को राजनीति से दूर रखा। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव बिजनेस और फिटनेस की दुनिया में सक्रिय रहे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में लगातार सक्रिय नजर आईं। बुधवार सुबह प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया।
प्रतीक यादव लंबे समय तक लो प्रोफाइल रहे। वह अक्सर अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहे। प्रतीक यादव को जिम का शौक था। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से जिम चलाते थे और फिटनेस बिजनेस में उनकी खास पहचान थी।
दूसरी ओर अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। उन्होंने सपा के टिकट पर 2017 में लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाईं। बताया जाता है कि शिवपाल सिंह यादव ने अपर्णा यादव को विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट दिलाने में मदद की थी।
लखनऊ कैंट विधानसभा सीट अपर्णा यादव ने खुद ही चुनी थी। हालांकि लखनऊ कैंट सपा के नेताओं की पसंदीदा नहीं रही, क्योंकि इस सीट से पार्टी ने कभी जीत दर्ज नहीं की। अपर्णा को भी बीजेपी की रीता बहुगुणा ने करीब 34 हजार वोटों से हरा दिया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
प्रतीक यादव की 2011 में अपर्णा यादव के साथ शादी हुई, जो फिलहाल बीजेपी में हैं। इस शादी में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। कुछ समय पहले प्रतीक यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही थी।
Updated on:
13 May 2026 10:28 am
Published on:
13 May 2026 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
